Monday, February 11, 2008

ब्रेष्ट और निराला के बहाने

कल ब्रेष्ट का जन्मदिन था और आज निराला का है। मंगलेश डबराल की एक कविता है जिसमें ब्रेष्ट और निराला बात करते हैं। हालांकि दोनों कवियों के मिजाज़ काफी अलग हैं पर एक बेचैनी दोनों में हैं, वक़्त मिलते ही दोनों की एक -एक कविता रखूँगा।

Saturday, February 9, 2008

Condemn the Assault on Freedom of Expression

Bhopal : Shubhradeep Chakravorty's documentary Not Allowed to be screened

The growing intolerance of the saffron outfits towards anything which does
not meet their distorted worldview was on display once again. This time the
target of their assault was Shubhradeep Chakravorty's recent documentary on
encounter killings in Gujarat titled ' Encountered on Saffron Agenda'.

Shubhradeep, who is a New Delhi based documentary filmmaker, has made the
much discussed 'Godhra Tak : The Terror Trail'. The recent documentary which
was shot in seven states, is based on investigative documentation of few
encounter killings in Gujarat in recent times. A significant commonality
between all these encounters was that those killed in these encounters were
said to have on a mission to kill the Chief Minister Narendra Modi who had
allegedly organised the 2002 genocide of Muslims in the state after Godhra
train burning incident.

Yuva Samvad, an organisation of Youth had organised the screeing of the
documentary on 7 th February at AICUF Ashram, Bhopal. Shubhradeep was also
present on the occasion to participate in the ensuing
discussion.Thescreeing of the documentary was supposed to start at 7
p.m. but before it could happen a horde of Bajrand Dal activists numbering
around 70 came to the venue and disrupted the show.

Police also refused to give any protection to the programme and in fact took
the Delhi based director of the film along with an activist of Yuva Samvad
to their control room. It compelled the organisers of the programme to call
off the screening despite the fact that the film does not come under the
'banned' category. The Bajrang Dal activists also entered the office of the
Ashram and threatened the authorities there. Police remained a mute
spectator to the whole developments.

It is for everyone to see that this assault on freedom of expression was
another sign of the growing fascist dominance in the state of Madhya Pradesh
where unruly saffron crowd is calling all the shots and administration is
acting as a mere spectator.

It is high time that every peace, justice loving person raise their voice in
unison to condemn such acts and express our total solidarity with people who
are struggling against such forces.


(For any further details about the incident contact yuvasamvad@gmail.com )
Note- I received this matter from Subhash Gatade

Wednesday, February 6, 2008

असद ज़ैदी की कविता 'सामान की तलाश'

असद ज़ैदी हमारे वक़्त के महत्वपूर्ण कवि हैं। तीन दिन पहले ही परिकल्पना ने उनका नया संग्रह `सामान की तलाश' साया किया है। साथ ही उनका पहला संग्रह `बहनें और अन्य कवितायेँ' को भी इस प्रकाशन ने दोबारा छापा है। इन दिनों बहस का सबब (हिन्दी के बंद दिमाग अध्यापक-आलोचक समाज की नाराजगी का भी ) बनी उनकी कविता `1857 : सामान की तलाश' भी इस संग्रह में है।


1857 : सामान की तलाश


1857 की लड़ाइयां जो बहुत दूर की लड़ाइयां थीं
आज बहुत पास की लड़ाइयां हैं

ग्लानि और अपराध के इस दौर में जब
हर गलती अपनी ही की हुई लगती है
सुनायी दे जाते हैं ग़दर के नगाडे और
एक ठेठ हिन्दुस्तानी शोरगुल
भयभीत दलालों और मुखबिरों की फुसफुसाहटेँ
पाला बदलने को तैयार ठिकानेदारों की बेचैन चहलकदमी

हो सकता है यह कालांतर में लिखे उपन्यासों और
व्यावसायिक सिनेमा का असर हो

पर यह उन 150 करोड़ रुपयों के शोर नहीं
जो भारत सरकार ने `आजादी की पहली लड़ाई' के
150 साल बीत जाने का जश्न मनाने के लिए मंज़ूर किये हैं
उस प्रधानमंत्री के कलम से जो आजादी की हर लड़ाई पर
शर्मिंदा है और माफी मांगता है पूरी दुनिया में
जो एक बेहतर गुलामी के राष्ट्रीय लक्ष्य के लिए कुछ भी
कुर्बान करने को तैयार है

यह उस सत्तावन की याद है जिसे
पोंछ डाला है था एक अखिल भारतीय भद्रलोक ने
अपनी अपनी गद्दियों पर बैठे बन्किमों और अमीचंदों और हरिश्न्द्रों
और उनके वंशजों ने
जो खुद एक बेहतर गुलामी से ज्यादा कुछ नहीं चाहते थे
जिस सत्तावन के लिए सिवा वितृष्णा या मौन के कुछ नहीं था
मूलशंकरों, शिवप्रसादों, नरेन्द्रनाथों, इश्वरचंद्रों, सय्यद अहमदों,
प्रतापनारायणों, मैथिलिशरणों और रामचन्द्रों के मन में
और हिन्दी के भद्र साहित्य में जिसकी पहली याद
सत्तर अस्सी साल बाद सुभद्रा को ही आयी

यह उस सिलसिले की याद है जिसे
जिला रहे हैं अब 150 साल बाद आत्महत्या करते हुए
इस ज़मीन के किसान और बुनकर
जिन्हें बलवाई भी कहना मुश्किल है
और जो चले जा रहे हैं राष्ट्रीय विकास और
राष्ट्रीय भुखमरी के सूचकांकों की खुराक बनते हुए
विशेष आर्थिक क्षेत्रों से निकलकर
सामूहिक कब्रों और मरघटों की तरफ
एक उदास, मटमैले और अराजक जुलूस की तरह
किसने कर दिया है उन्हें इतना अकेला?

1857 में मैला-कुचैलापन
आम इंसान की शायद नियति थी, सभी को मान्य
आज वह भयंकर अपराध है

लड़ाइयां अधूरी रह जाती हैं अक्सर, बाद में पूरी होने के लिए
किसी और युग में किन्ही और हथियारों से
कई दफे तो वे मिले-कुचैले मुर्दे ही उठकर लड़ने लगते हैं फिर से
जीवितों को ललकारते हुए जो उनसे भी ज्यादा मृत हैं
पूछते हैं उनकी टुकड़ी और रिसाले और सरदार का नाम
या हमदर्द समझकर बताने लगते हैं अब मैं नज़फगढ़ की तरफ जाता हूँ
या ठिठककर पूछने लगते हैं बख्तावारपुर का रास्ता
1857 के मृतक कहते हैं भूल जाओ हमारे सामंती नेताओं को
कि किन जागीरों की वापसी के लिए वे लड़ते थे
और हम उनके लिए कैसे मरते थे

कुछ अपनी बताओ

क्या अब दुनिया में कहीं भी नहीं है अन्याय
या तुम्हें ही नहीं सूझता उसका कोई उपाय।

Tuesday, February 5, 2008

पुस्तक मेला या बाबा बाज़ार

इन दिनों दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला चल रह है। कुछ वर्षों पहले मैं पहली बार इस मेले में आया था तो किताबों की बड़ी सी दुनिया में एक नया अनुभव हुआ था। देश भर के बडे लेखकों से सहज सवांद का मौका खास तजुर्बा था। बाद के वर्षों में मेले का माहौल तेजी से बदला। जिस साल मुरली मनोहर जोशी मंत्री था, उस साल मेले को बाबा बाज़ार में बदल दिया गया था। वो सरकार जाने के बाद भी ये विद्रूप कायम है। इस बार मेले में पहले दिन चंद्रास्वामी अपनी चेला म्मंद्ली के साथ घूमता दिखाई दिया। अचानक हैरानी हुई, एक साथी ने कहा कि नरसिम्हा राव के बाद बाबा के सितारे गर्दिश में आ गए हैं। मैंने कहा, इस वक़्त तो धूर्तता का पूरा सेलिब्रेशन है, हर किसी के सितारे चमक रहे हैं।
आज अचानक एक स्टाल पर एक हट्टा-कट्टा गेरुआधारी परिचित दिखाई दिया। ये शख्स मुझे करनाल मिल चुके थे। १९९९ में मैं वहाँ अमर उजाला के लिए एक प्रोग्राम कि कवरेज कर रह था, आर्य समाज के इन स्वामी जी (तब युवा) को राम मंदिर के लिए गरजते पाया। मैंने इनसे कहा, दयानंद का तो मंदिर वालो से जान का बैर था, आप मंदिर की बात कर रहे हैं, बोले-ये अस्मिता का प्रश्न है। करनाल में कई साल रह तो इनसे बार-बार सबका पड़ा और अक्सर बहस भी होती रहीं। अब कई वर्षों बाद अचानक दिखाई दिए तो अचानक मुँह से निकला, क्या हाल हैं स्वामी जी और शिष्टाचार के नाते हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ा दिया। स्वामी जी कुछ पल के लिए अन्यमनस्क हुए लेकिन तुरंत संभल कर आशीर्वाद देने की मुद्रा में आ गए। मेरा हाथ हवा में लटका सा रह गया और मुझे अपनी गलती का ख्याल हुआ कि धर्मगुरु मनुष्य नही होते। यों भी धर्म का धंधा ग़ैर बराबरी पर टिका होता है और धर्मगुरु इसे और बढाता जाता है। मैंने मजाक में कहा, स्वामी जी, कभी इस इमेज में ऊब तो होती होगी.

Thursday, November 8, 2007

शुभा की कविता

लाडले
(1)

कुछ भी कहिये इन्हें
दूल्हा भाई या नौशा मियां

मर चुके पिता की साइकिल पर दफ्तर जाते हैं

आज बैठे हैं घोडी पर नोटों की माला पहने
कोशिश कर रहे हैं सेनानायक की तरह दिखने की

(2)
१८ साल की उम्र में इन्हें अधिकार मिला
वोट डालने का
२४ की उम्र में पाई है नौकरी
ऊपर की आमदनी वाली
अब माँ के आँचल से झांक-झांक कर
देख रहे हैं अपनी संभावित वधु

(3)
सुबह छात्रा महाविद्यालय के सामने
दुपहर पिक्चर हॉल में बिताकर
लौटे हैं लाडले

उनके आते ही अफरातफरी सी मची घर में

बहन ने हाथ धुलाये
भाभी ने खाना परोसा
और माताजी सामने बैठकर
बेटे को जीमते देख रही हैं

देख क्या रही हैं
बस निहाल हो रही हैं

(4)
अभी पिता के सामने सिर हिलाया है
माँ के सामने की है हांजी हांजी
अब पत्नी के सामने जा रहे हैं
जी हाँ जी हाँ कराने

Friday, October 19, 2007

मनमोहन की कवितायेँ

यकीन
------
एक दिन किया जाएगा हिसाब
जो कभी रखा नहीं गया

हिसाब
एक दिन सामने आएगा

जो बीच में ही चले गए
और अपनी कह नहीं सके
आएंगे और
अपनी पूरी कहेंगे

जो लुप्त हो गया अधूरा नक्शा
फिर खोजा जाएगा


------
उम्मीद

-------
आज
कमरे का एक कोना छलक रह है

माँ की आँख
बालक का हृदय छलक रहा है

छलक रह है एक तारा

------
इच्छा
------
एक ऐसी स्वच्छ सुबह मैं जागूँ
जब सब कुछ याद रह जाय

और बहुत कुछ भूल जाय
जो फालतू है


---------------

अपनी आवाज़ ने
---------------
अपनी आवाज़ ने बताया
कितनी दूर निकल आये हम

अपनी आवाज़ ने बताई
निर्जनता

Sunday, September 2, 2007

यहां एक रेल आकर रुकती है -मंगलेश डबराल


स्मृति के डिब्बे से अगर किसी पुरानी फिल्म को निकालकर देखें तो वह शायद क्रमवार-शुरुआत, मध्य और अंत-नहीं दिखायी देगी। उसका दृश्य क्रम उलट-पलट दिखेगा। मसलन उसका कोई सबसे सुन्दर, मार्मिक और सघन बिम्ब सबसे पहले दिमाग में उभर सकता है। फिल्म आख़िर कुछ फ्रेमों का ही सिलसिला है जिन्हे पात्रों के व्यवहार, स्वप्न और उनकी फतान्सियाँ आपस में जोडे रखते हैं। सत्यजित राय की चारुलता एक त्रासद त्रिकोण है और उसका वह दृश्य सबसे पहले याद आता है जिसमें सम्पन्न, संभ्रांत भूपति की पत्नी माधवी मुख़र्जी की ऊब से हमारा परिचय होता है। वह एक दूरबीन के जरिये अपने घर की खिड़कियों से बाहर छाता लेकर जाते हुए एक बंगाली भद्रलोक को विभिन्न कोनों से देखती रहती है और एक कौतुक का भाव उसके चहरे पर प्रकट होता है। यह उसकी अपनी स्थिति, बाहरी दुनिया से उसके रिश्तों और कुल मिलाकर बंगाली भद्र समाज पर सत्यजित राय की टिपण्णी भी है।
सिनेमा के ऐसे काव्यात्मक बिम्ब अमर हैं। सत्यजित राय की पहली ही फिल्म पाथेर पांचाली के उस दृश्यलेख को कौन भूल सकता है जिसमें नन्हा अप्पू और उसकी बड़ी बहन दुर्गा फूले हुए कांस के जंगल की यात्रा करते हैं। वे उस निर्जन में चकित भ्रमित से घुमते हैं, टेलीफोन क खंभों से अपने कान सटाकर उनकी अनुगूंज सुनते हैं और फिर सहसा एक ट्रेन धड़धडाती धुआं छोडती हुई पूरे परदे को ढँक लेती है। इस दृश्य में अप्पू और दुर्गा को एक दूसरी वय में, विस्मय की दुनिया में प्रवेश करने के संकेत हैं लेकिन वे जब घर की और लौटते हैं तो एक पेड के पास से अचानक अलुमिनियम का एक पिचका हुआ लोटा लुढ़कता है और दोनों भाई-बहन देखते हैं कि पेड के तने से सटकर बैठी हुई उनकी दादी-जिसकी संक्षिप्त लेकिन अविस्मरणीय भूमिका मूक दौर की अदाकारा चुन्नीबाला देवी की थी-के प्राण पखेरू उड़ चुके हैं। लंबे फूलों वाले कांस के निर्जन, टेलीफोन के तारों की आवाजों और ट्रेन की रफ्तार में अपनी युवा अवस्था की आहट पहचान और अगले ही क्षण मृत्यु से साक्षात्कार इस दृश्य विधान को महान सिनेमाई बिम्ब का दर्जा देते हैं। कई साल पहले १९७७ में इन पक्तियों के लेखक ने इस दृश्य के प्रभाव में एक कविता लिखी थी जो `पहाड़ पर लालटेन' में संग्रहीत `रेल में सात कविताएँ' की छठी कविता है और कुछ आत्ममुग्धता के ख़तरे के बावजूद जिसे यहाँ उद्धृत करना अप्रासंगिक न होगा :
`यह वह जगह है
जहाँ बार-बार रेल आकर रूकती है

और धुआं छोडती है कुछ देर
यह वह जगह है
जहाँ हम जवान हुए थे एक दिन'
इसी तरह आलोक धन्वा की एक छोटी कविता `हर भले आदमी की/एक रेल होती है/बचपन की ओर जाती हुई' भी इसी दृश्य से प्रेरित है।
इस दृश्य को अगर राय की सिनेमाई कविता के तरह याद रखा जाता है तो ऋत्विक घटक की फिल्म `सुवर्ण रेखा' का वह महाकाव्यात्मक दृश्य भी उतना ही अविस्मरणीय है जिसमें बंगाल के विभाजन, लोगों के विस्थापन और प्रेम के ध्वंस के लिए एक उजाड़ हवाई पट्टी के रूपक की रचना की गयी है। उस विस्तार में जगह-जगह द्वितीय विश्वयुद्ध में नष्ट हुए युद्ध विमानों का मलबा पड़ा है, पास से गुजरती फिल्म की नायिका किशोरावस्था में अपने बडे भाई से सीता के जन्म की कथा सुनती है और अचानक काली का रूप धारे हुए एक बहुरूपिया प्रकट होता है जो उस बालिका के साथ-साथ दर्शकों को भी किसी अशुभ संकेत की तरह विचलित कर देता है। उजाड़ हवाई पट्टी, विमानों के मलबे के ब्यौरे, रहस्यमय निर्जनता, सहसा प्रकट होने वाला बहुरूपिया, काली का रूप। ऋत्विक घटक इन भौतिक वस्तुओं से एक आन्तरिक, मानसिक दृश्यालेख की सृष्टि करते हैं। घटक की ही एक और फिल्म `मेघे ढाका तारा' की क्षय पीड़ित नायिका जब अंत में यह वाक्य कहती है कि `मैं जीना चाहती हूँ' तो उसका यह क्रन्दन घूमती हुई प्रकृति के शोक नृत्य में बदल जाता है और लगता है कि किस तरह एक व्यक्ति भी समूची प्रकृति के लिए अनिवार्य है।
दरअसल ऋत्विक घटक ऐसे दृश्य-विधानों के जादूगर थे। उनकी प्रायः सभी फिल्मों में महाकाव्यात्मक आयामों वाले बिम्ब मिलते हैं।
---
(लंबे लेख का एक अंश)