जन्मशताब्दी वर्ष के बहाने अज्ञेय की प्राण प्रतिष्ठा के अभियान में अक्सर यह आरोप मढ़ा जा रहा है कि अज्ञेय की आलोचना करते समय उनकी रचनाओं की अनदेखी की जाती रही है. या कि उनके रचनाकर्म पर गंभीर विमर्श का अभाव रहा है. असद ज़ैदी और मंगलेश डबराल के ये लेख अज्ञेय के रचनाकर्म की विभिन्न `विशेषताओं` की व्यापक, गंभीर और बेबाक पड़ताल करते हैं. ये दोनों लेख समयांतर के जून 2011 अंक में छपे हैं.
अज्ञेय की विफलता
----------------
-असद ज़ैदी
अज्ञेय मूलतः एक यथास्थितिवादी लेखक और चिन्तक थे. यथास्थितिवा द के बारे में दो आमफ़हम सी बा तें अक्सर भुला दी जाती हैं. पह ली तो यह कि यथास्थितिवादी आदमी ज़रूरी नहीं कि यथास्थिति की ज़ ोरदार वकालत करे. बल्कि होता यह है कि वह यथास्थिति का ज़िक्र ही नहीं करता. पहले वह सन्नाटा बुनता है. वह बोलता ही तब है जब यथास्थिति के बदलने -- और उसकी उम्मीदों के विपरीत दिशा में बद लने -- के आसार बनने लगते हैं. तब भी वह रक्षक/प्रहरी की भूमि का में कम ही सामने आता है, बल् कि, अगर वह बुद्धिजीवी है तो, परिवर्तन पक्ष के मोर्चे पर नज़र जमाए रख ता है. वह वहाँ बारीक तरीक़े से नैतिक और वैचारिक वैधता का सं कट पैदा करता है, या परिवर्तन क े विकल्प (विकल्प के विकल्प) दिखाने लगता है. अज् ञेय एक ऐसे ही आदमी थे. दूसरी ब ात यह है कि यथास्थिति किसी मृत , स्पंदनहीन या जड़ स्थिति का न ाम नहीं बल्कि एक चलायमान स्थि ति का नाम हैं जिसमें व्यवस्था का भीतरी संतुलन, शक्ति संरचना, बु नियादी ढांचा और उसे बनाए रखने वाले भौतिक और मानसिक उपकरण अपन ी क्रियाशीलता और उपयोगिता बनाए रखें. यथास्थिति अपने को रोज़ पुनरुत्पादित करती है, उसमें ठोकपीट और 'मेंटेनें स' का काम भी चलता रहता है (बक़ ौल आलोकधन्वा, दुनिया रोज़ बनती है).यथास्थिति एक चलती हुई गा ड़ी है, और जैसा कि इतिहासकार ह ॉवर्ड ज़िन कहते थे, "You cannot be neutral on a moving train."अज्ञेय भी इस बात को जा नते थे.
परेशानी दूसरी थी : अपने समय के यथास्थितिवादी रचनाकारों के सि लसिले की वह सबसे कमज़ोर कड़ी थ े. अज्ञेय हमेशा किसी "बड़े सा हब" की तरह लिखते थे औरउनकी कवि ता और कथा साहित्य को हमेशा इसी तरह - रियायत देकर - पढ़ा भी ग या. बिना रियायत दिए उनको पढ़ना अपने आप को सज़ा देना है. पुरा ना उपनिवेश ख़त्म होने केएक डे ढ़ दशक तक कुछ हवा बची रही और क ुछ "ऊँची कुर्सियाँ", या कि उनक ा आभास, बचा रहा. फिर ज़माने ने अपनी राह ली. आश्रय और ताबेदा री के सामंती-औपनिवेशिकइथॉस और उसकी सलामती पर भरोसा करने वाली बंगले-वाली कविता के लिए गुंजा इश कम से कमतर होती गयी. बराबरी की तेज़ धूप में भाप की तरह उड ़ जाने वाली कविता कोसाहित्येतर तरीक़ों से बनाए रखे जा सकता थ ा. लेकिन ऐसे चैनल पूरी तरह अज् ञेय के नियंत्रण में न थे. नए ह िन्दुस्तान में शक्ति संतुलन रा जभाषा तंत्र को चलाने वाले रा जनीतिकमध्यस्थों और हिन्दी विभा गों में नव-स्थापित, सशक्तीकृत मध्यवर्ग के हाथ में आ गया था. इस सेक्टर में अज्ञेय को यथायो ग्य मान-सम्मान तो मिला, किसी त रह कीसंचालाकीय भूमिका न मिल सक ी. इस सेक्टर का अपना पिछड़ापन था, जो आचार्य रामचंद्र शुक्ल क ी खींची लक्ष्मण-रेखा से आगे जा ने में हिचकता था, और शायद अक् षम भी.उनके लिए अज्ञेय की उपयो गिता सीमित थी. हालांकि इसमें द ोष अज्ञेय का न था.
मेरी पीढ़ी के लिए 'अज्ञेय' हि न्दी साहित्य में औसतपन, उससे भ ी आगे देखें तो रचनात्मक बाँझपन , के अवतार थे. भावहीन भावात् मकता, बेजान अनुभव, निष्प्राण भ ाषा, कृत्रिम मुहावरे. किसी दौर में वे प्रतिभा के अच्छे पारखी रहे होंगे, पर हर तरह की मीडि यॉक्रिटी को अपनी और खींचने, और लगभग उसी ताक़त से बाक़ी को वि कर्षित करने, की चुम्बकीयप्रति भा उनमें ताउम्र बनी रही. अपने जीवन के उत्तरार्ध में उन्होंने अपने लोगों को लामबंद करके 'प् रतिभावानों' की जैसी सांस्कृतिक और जातीय जमात छोड़ी है वह अपन ी मिसालआप है. जिसके ऐसे मुहाफ़ िज़ हों उसे दुश्मनों की क्या ज ़रूरत!
उन्हें हिन्दी साहित्य में प् रयोगवाद और नई कविता के जनकों म ें गिना जाता है. क्या इन दावों पर कभी ग़ौर किया गया है? क्या ये हिन्दी विभागों के पाठ्यक् रम की ज़रूरतों से उपजेऔर प्रा ध्यापकों के गढ़े हुए, कामचलाऊ पद नहीं हैं? इनके पीछे कोई गहर ा ऐतिहासिक विवेक या आलोचनात्मक श्रम नहीं है. ज्ञानात्मक अवधा रणा या साहित्य के समाजेतिहासकी श्रेणी के बतौर इनकी उपयोगिता संदिग्ध है. ऐसे छात्रोपयोगी वर ्गीकरण और उनके गिर्द बुने गए व िमर्श हिन्दी साहित्य के विद्या र्थियों की समझ को स्थायी रूप स े जड़ता कीतरफ़ धकेलते हैं. क् या इस बात में अब विवाद की गुं जाइश है कि अज्ञेय के अनेक महत् वपूर्ण समकालीन उनसे कहीं ज़्या दा प्रयोगशील और आधुनिक थे और साहि त्य में उनकायोगदान भी ज़्यादा बुनियादी था?
मैं यह बात किसी निरादर या अवज् ञा-भाव के तहत नहीं कहता, और न ही मैं अज्ञेय की राजनीति और सा माजिक-विचारधारात्मक आग्रहों को लक्ष्य करके कह रहा हूँ, क्यों कि वहपक्ष हमेशा ही स्पष्ट था औ र प्रायः चर्चा में रहता है. मै ं यहाँ उनके साहित्य और सौंदर् यशास्त्र की, और हिन्दी साहित्य में उनके उस सफ़र की बात करना चाहता हूँ जिसकी तकमील'जय जानकी जीवन यात्रा' में न भी होती तो किसी और बदनसीब जगह पर होती. व त्सल निधि का गठन और उसके तत्वा वधान में आयोजित बैठकें, व्याख् यान और यात्राएँ अज्ञेयके लड़ाका जीवन में कोई न या मोड़ नहीं था, बल्कि इस बात की तसदीक़ थी कि उनके पास बेहतर विकल्प नहीं बचा था.
1960 के दशक से, बल्कि उससे कुछ पहले से ही, वह अपनी प्रासंगि कता और 'पकड़' खोने लगे थे और अ पनी भौतिक साधन-सम्पन्नता, सां गठनिक कौशल, संसाधन जुटाने कीक् षमता औरऔद्योगिक-सौदागर घरानों में और नेहरू युग की नौकरशाही क े दक्षिणपंथी धड़ों में आशनाई क े बावुजूद एक सांस्कृतिक बियाबा न और निपट अकेलेपन में जी रहेथे . दूसरे विश्वयुद्ध के बाद आलमी पैमाने पर शीतयुद्ध के मोर्चे खुले तो अज्ञेय ने फिर से फ़ौजी अफ़सर की तरह हिन्दी प्रदेश की कमान संभाल ली और साम्यवाद-वि रोधी स्पेशलसांस्कृतिक दस्तों क े गठन का काम करने लगे. शीतयुद् ध के मोर्चों पर डटे रहना और कु छ चौकियों को जीत लेना एक बात ह ै, पर कविता और कथा साहित्य की ज़मीन ही शिफ़्ट होचुकी हो तो क ैसे सार्थक ढंग से हस्तक्षेप बन ाए रखा जाए यह अज्ञेय को समझ मे ं नहीं आ रहा था. वह एक क्विग् ज़ोटिक घुड़सवार की तरह मरीचिका ओं से लड़ रहे थे.
नई ज़मीन पर उनका नेटवर्क काम क रना बंद कर चुका था, और उस वक़् त के वैचारिक और तकनीकी तक़ाज़ो ं को झेल पाने में वह मानसिक, ब ौद्धिक और भावनात्मक रूप से असमर्थ थे. वह सिर्फ़ मुक्तिबोध , शमशेर, नागार्जुन, हरिशंकर पर साईं, राजकमल चौधरी, धूमिल और ज ्ञानरंजन के लिए ही नहीं, रघुवी र सहाय, सर्वेश्वरदयाल सक्सेना, धर्मवीरभारती, मोहन राकेश, नि र्मल वर्मा, श्रीकांत वर्मा, मल यज, विष्णु खरे, यहाँ तक कि अशो क वाजपेयी के लिए भी अप्रासंगिक हो चुके थे. किसी वक़्त 'प्रयो गवादी' और 'आधुनिक'कहा जाने वा ला यह रचनाकार सबको नितांत अना धुनिक और अजब 'नमूने' सा दिखाई देने लगा था. इनमें से कुछ ने म ुरव्वत से, 'परिमलियन' वफ़ादारी में या नि जी कारणों सेअज्ञेय से एक रस्मी , शरीफ़ाना ताल्लुक़ ज़रूर रखा, बाक़ी साहित्यिक दुनिया बिलकुल बेपरवाह रही. 'नया प्रतीक' और 'चौथा सप्तक' क े प्रकाशन ने अज्ञेय की असमर् थता कोलेकर रही सही शंकाओं को भ ी दूर कर दिया. हिन्दी ज़बान और साहित्य में अज्ञेय युग शुरू ह ोने से पहले ही ख़त्म हो गया. व ह आज के उस वेंचर कैपिटलिस्ट जै से थे, जो किसीस्टेज पर अपनी कल ्पनाशीलता खो देता है और उसके न िवेश डूबने लगते हैं.
सच बात तो यह है कि अज्ञेय ऐसे जनरल थे जिन्हें उनकी अपनी सेना ने ही अपदस्थ कर दिया था. इसमे ं वामपंथी साहित्यालोचकों का को ई ख़ास योगदान न था. अज्ञेय के इसजन्म-शताब्दी वर्ष में - जो क ि शमशेर, नागार्जुन, फैज़, मजा ज़, भुवनेश्वर, अश्क और केदार क ा भी शताब्दी वर्ष है - अचानक अ ज्ञेय के प्रशंसकों एक तबक़े ने इस सचाई पर पर्दाडालकर वामपंथी लेखकों पर "अज्ञेय की हत्या" क ा इलज़ाम धरना शुरू कर दिया है. यह हिन्दी के साहित्यिकों का अ पना 'राइखस्टाग फ़ायर ट्रायल' ह ै. विडम्बना यह है कि हिन्दीके कुछ वामपंथी अध्यापकों ने पूरे वामपंथी आन्दोलन की तरफ़ से इस जुर्म का इक़बाल करके तत्परता स े क्षमायाचना और भूल-सुधार की म ुहिम सी चला दी है. जो अपराध कि यानहीं उसका श्रेय लेने की यह ज ल्दबाज़ी क्यों? नाकर्दा गुनाहो ं पर यह कैसी शर्मसारी!
अव्वल तो यह गुनाह, अगर यह गुना ह है तो, सिर्फ़ वाम का किया नह ीं है. उसका हिस्सा तो बहुत मा मूली है. वामपक्ष अगर अज्ञेय जै से शीतयुद्ध की कमान संभाले हुए लेखक परख़ामोश रहता तो ज़रूर अ जीब बात होती. पर वामपंथी आलो चना ने अज्ञेय का ख़ास नुक़सान भी क्या किया? हिन्दी के बहुत स ेवामपंथी प्राध्यापक-आलोचकों ने 1950 के दशक केमध्य से ही 'शु क्ल-संहिता' और हिन्दी प्रतिष् ठान के द्वारा निर्धारित खेल के नियमों के भीतर ही अपनी वाम अस ्मिता परिभाषित की है, और अक्सर सांस्कृतिक दक्षिणपंथ के सा थबड़ा 'सूझबूझ' भरा तालमेल रखा है. इन लोगों ने क्या तो अज्ञेय का कुछ बिगाड़ा - और अगर कुछ ब िगाड़ा तो मुक्तिबोध या रघुवीर सहाय को भी कितना बख्शा! अकादमि क हलकोंके बाहर संघर्षशील वाम प ्रतिबद्धता से प्रेरित साहित्य और समालोचना पर समर्पणवादी दबाव कम थे, और वाम अंतःकरण वहीं मह फूज़ भी रहा. वामपंथी आलोचना की अस्मिताअज्ञेय-विरोध से तय नही ं हुई है; उसके सरोकार ज़्यादा व्यापक और सामाजिक रहे हैं. यह अज्ञेय ही थे जिनका वुजूद वामपं थ से गहरी नफ़रत और किसी भी मु क्तिकामीसामाजिक चिंता से फ़रार में रंगा हुआ है. (वह 'शरणार्थी' जैसी तथाकथित वि भाजन-विषयक रचना में भी खुदग़ रज़ी और साम्प्रदायिक विद्वेष द िखाने से बाज़ नहीं आते).
तो इस नए 'वामपंथी पश्चात्ताप' का आधार क्या है? और इस पश्चात् ताप को वाजिब ठहराने के लिए क् या अतीत को बदलना ज़रूरी है? इस कायापलट को वामपंथी परम्परा का दीर्घ-प्रतीक्षित भूल-सुधार कहा जाए या इतिहास का मनमाना पुनर् लेखन? अपनी गुमराही को न्यायोचि त ठहराने के लिए सांस्कृतिक प् रतिरोध की परम्परा को इतना धुं धला करदिया जाए िक वर्तमान में प्रतिरोध की जगह सिर्फ़ प्रतिरो ध का विमर्श या 'जेस्चर' ले ले? क्या यह उस व्यापक राजनीतिक सं शोधनवादी पुनर्गठन का ही एक आसा र नहीं है जोआज भारतीय वामपंथ क े अनेक हल्क़ों पर एकबारगी क़ा बिज़ हुआ चाहता है.
अब उस मशहूर सेल्फ़ की तरफ आएँ जिसका कि चर्चा अज्ञेय के मामले में अक्सर किया जाता है. न सि र्फ़ उनके अनुयायी बल्कि अनेक व िरोधियों ने आत्मा का शिल्पी,आत ्माभिव्यक्ति का मननशील कलाकार, अंतर्मन का चितेरा, आत्म-केन् द्रित मेधा का भटका मेघ इत्यादि कहा है. यह हिन्दी साहित्य वि मर्श का एक स्कैंडल ही है. यह क हना तोज़्यादती होगी कि अज्ञेय के यहाँ आत्म (सेल्फ़) ही ग़ायब है, पर अज्ञेय का आत्म एक आत्म -हीन आत्म है; वह किसी भी तरह क ी आन्तरिकता से ख़ाली है. उनका आत्म उनकीत्वचा ही है - बाहर और भीतर दोनों ही तरफ़ से. उनका आ त्म ढोल, पखावज या तबले जैसे चम ड़े मढ़े वाद्यों के तरह है जि नपर बाहर से ज़र्ब पड़ती है तो उनके खोखल में भी वहीझंकार होती है.
जिस कविता 'नाच' के हवाले से उन की काव्य-प्रतिभा और काव्य-विवे क को रेखांकित किया जाता है, वह इस औसतपन का उत्कर्ष ही है. यह जन्मशती का दबाव है कि उत् सवधर्मीमौक़ापरस्ती कि अभिव्यक् ति में ऐसी बोदी, संरचना में ऐस ी भोली और अंतर्वस्तु में इतनी लचर चीज़ को कुछ लोगों ने बीसवी ं सदी की बहुत महत्वपूर्ण हिन् दी कविता का दर्जा देडाला है. प ाठ्यालोचना करने बैठें तो इसकी मुआमलाबंदी, इसका इकहरापन और शब ्दार्थवाद हैरान करने वाला है. कहते हैं अज्ञेय को अमूर्त से ब हुत प्यार था, पर उन्हें कभीअमू र्तन का मसरफ़ पता न चला. He was more in love with the idea of love. या बक़ौल ग़ालिब : 'हूँ मैं भी तमाशाई-ए नैरंगे तम न्ना / मतलब नहीं कुछ इससे कि म तलब ही बरआए.' लेकिन न यहाँ ग़ा लिब का लुत्फ़ है न मानीसाज़ी. यह कविता तमाशाई और तमाशे दोनों को घटाती और डि-ग्रेड करती है. इसमें यह दुराग्रह बिना किसी त जरबे के व्यक्त करदिया गया है क ि दर्शक/रसिक के दृष्टिक्षेत्र में रचना की प्रक्रिया, रचनाकार की तकलीफ़ और जोखिम, रचनाकर्म की भौतिक और लौकिक परिस्थिति आत ी ही नहीं, उसकी निगाहसिर्फ़ उस के अमूर्त हासिल ("नाच") पर हो ती है. ऐसी कविता अगर ठाले बैठे राज्यपाल या उपराष्ट्रपति लोग लिखें तो क्षम्य है. पर इसे हाल में एक आधुनिक साहित्य की विभू ति,भारतीय साहित्य के 'निर्माता ', एक 'नोबेल उम्मीदवार' की प् रतिनिधि रचना और उसकी जीनियस के नमूने के बतौर सगर्व पेश किया गया है. ऐसा हमारी हिन्दी ही मे ं संभव है!
कविता का सपाट चेहरा
----------------------
-मंगलेश डबराल
सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय की जन्मशती की धूमधाम के बीच कई तरह से यह कहा जा रहा ह ै किउनका पाठ फिर से किया जाना चाहिए क्योंकि उनमें अपने देश-क ाल के गंभीर साक्ष्य हैं। ऐसे स ्वर भी सुनाई दिये हैं कि हिंदी में अज्ञेय का वही महत्व है जो बांग्ला में रवींद्रनाथ ठाकुर का है। विभिन्न अनुष्ठानों, रजत , स्वर्ण और प्लेटिनम जयंतियों या अमृत महोत्सवों के समय लोगों को उदात्त और अतिशय शब्दावली म ें याद करना हम भारतीयों की चि रपरिचित प्रवृत्ति है। वास्तवि कता यह है कि रवींद्रनाथ का प् रभाव बांग्ला समाज और परवर्ती स ाहित्य पर इतना गहरा है कि कई र चनाकारों ने बहुत प्रयत्न करके उनसे मुक्ति पाने की कोशिश की । सुकांत भट्टाचार्य से लेकर सु नील गंगोपाध्याय तक अनेक लेखकों -कवियों ने उनकी परंपरा से खु लमखुल्ला विद्रोह किया लेकिन अं ततः यह पाया कि रवींद्रनाथ की उ पस्थिति,उनकी जड़ें बांग्ला सं स्कृति में इतनी व्यापक और बुनियादी हैं कि उनसे पीछा छुड़ाना मुमकिन नहीं। कविता, कह ानी, गीत-संगीत, उपन्यास, नाटक, नृत्य,निबंध, चित्रकला, रंगकर् म, अभिनय, हर विधा में वे इस कदर बैठे हुए हैं। प्रसिद्ध बांग्ला फिल्मकार ऋत्विक घटक क भी-कभी अपनी मुंहफट शैली में कह ते थे: "हम जहां भी जायें, हर रास्ते प र वह बूढ़ा दाढ़ी हिलाता हुआ दि खाई दे जाता है।'
रवींद्रनाथ की इस उपस्थिति के स ंदर्भ में अज्ञेय को देखा जाये तो वह लगभग नगण्य दिखती है और क ुछ आश्चर्य होता है कि कवियों क ी परवर्ती पीढ़ियों पर अज्ञेय क ी संवेदना और उनके विवेक का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।रघुवीर सहाय और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सरी खे प्रमुख कवि
, जो कि अज्ञेय से अपनी निकटता के दौर में भी सामाजिक रूप से ज ागरूक कविता लिख रहे थे, जल्दी ही अज्ञेय के प्रभामंडल से बाहर आ गये। अक्सर देखागया है कि एक पीढ़ी की संवेदना अगली पीढ़ी त क भले ही न जाती हो, लेकिन उसका विवेक जरूर हस्तांतरितहोता रहत ा है। अज्ञेय की विडंबना यह है कि उनका काव्यात्मक विवेक उन्ही ं तक सीमित रहा और परवर्ती कविता के काम का नहीं साबित हु आ। यहां तक कि अज्ञेय की तुलना में काफी कम कविता लिखने वाले व िजयदेव नारायण साही की कविता से नयी पीढ़ी ने कहीं अधिक संवाद कायम किया। इसी तरह बच्चनजैसे ल ोकप्रियतावाद की ओर झुके हुए कव ि की भाषा ने शमशेर बहादुर सिंह और रघुवीर स हाय तक को प्रभावित किया। इसमें संदेह नहीं कि तीन सप्तकों के संपादन के माध्यम से अज्ञेय ने नयी कविता की एकबड़ी पीढ़ी को र ेखांकित करने का ऐतिहासिक काम क िया था और तीनों सप्तकों में शा मिल 21 कवियों में से करीब दस क वि अपनी रचना की सार्थकता को अं त तक सिद्ध करते रहे। लेकिन बाद में कविता के नये परिदृश्यऔर न ये प्रस्थापना बिंदुओं से अज्ञे य का कितना संबंधरह गया था, इसक ा एक स्थूल प्रमाण उनके द्वारा संपादित "चौथा सप्तक' में दिखाई देता है जिसमेंशामिल सातों कवि कोई अर्थवान कविता नहीं लिख सक े।
आखिर अज्ञेय की विपुल मात्रा मे ं लिखी कविता किसीकाम की क्यों नहीं बन पायी
? जीवन के अंतिम वर्षों में उनक ी "नाच', "घर', "चीनीचाय पीते हुए', "मेरे देश की आंखें' जैसी कुछ क विताओं में सत्तर और अस्सी के द शक की कविता का रचाव प्रभाव दि खाई देता है, लेकिन इसके बावजूद उनकी यहनयी प्रयोगधर्मिता स्था यी महत्व की साबित नहीं हो पाती । इसके कारण शायद अज्ञेय की कवि ता में ही निहित हैं। उन्होंने कविता की प्रक्रिया, भाषा, व्यं जना और बात के संदर्भ में भी कई कविताएं लिखीं हैं। यह स्वाभा विक भी था क्योंकि छायावाद से ब ाहर जाने, "मैले हो चुके उपमानों' और "कूच कर गये प्रतीकों के देवताओं' स े मुक्ति पाने और प्रेमिका को " ललाती सांझके नभ की अकेली तारि का' की बजाय "हवा मेंलहलहाती बा जरे की छरहरी कलगी' जैसा नया सं बोधन देने की कोशिश में अज्ञेय के लिए अपनी कविता काघोषणापत्र लिखना जरूरी था। लेकिन यह प्रयो गधर्मिता शुरू से ही अपनी सीमा ओं के साथ प्रकट हुई थी। सन् 1949 की एक कविता में वे कहते ह ैं: "एक मौन ही है जो अब भी नयी कहा नी कह सकता है/ इसी एक घट मेंनव युग की गंगा का जल रह सकता है।' दरअसल अज्ञेय का यह मौन वर्षों पहले ही उनकी काव्य संवेदना की प्रस्थापना बन चुका था और वह " असाध्य वीणा' को पार करता हुआ आ खिरी दौर की "छंद' जैसी कविता त क चला आता है जिसमें वे कहते है ं: "शब्द में मेरीसमाई नहीं होगी/म ैं सन्नाटे का छंद हूं।' अज्ञेय का यह मौन और सन्नाटा हिंदी के अकादमिक जगत औररूपवादी कहे जा ने वाले कवियों के बीच प्रबल आक र्षणऔर चर्चा का विषय रहा हैऔर इसे कविता की प्रक्रिया का एक प र्याय मान लिया गया है। यह और ब ात है कि हिंदी विभागों से बाहर कवियों की विशाल बिरादरी में इ स मौन की कोई अनगूंज नहीं सुनी गयी और शब्द कीसीमाएं बतलाने के अज्ञेय के प्रयासों को उनके का व्य की सीमा के रूप में ही देखा गया। आखिरकार, कवि शब्दोंके ही कारीगर होते हैं और उनके अनु भवों की सारी समाई शब्दों में ह ी होनी चाहिए। अज्ञेय की कविता इस बात का उदाहरण है कि एक उत् कट प्रयोगधर्मिता और नयी राहों की खोज अगर किसी उतनी ही उत्कट अंतर्वस्तु और अनुभवों से संपन् न न हो तो वह किसतरह मौन और मू कता के घट में गंगाजल की तरह रख ी हुई रह जाती है।
अज्ञेय नाम की त्रासदी की एक तस ्वीर डॉ
. नामवर सिंह द्वारा संपादित और जन्मशती के उपलक्ष्य में नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित "अ ज्ञेय: संकलित कविताएं' से उभर कर आती है। इसकी कुल153 कविताओं में अज्ञेय के काव्य का भरसकप् रतिनिधित्व करने की कोशिश की गय ी है हालांकि भूमिका में कहा गय ा है कि "अन्य संकलनों की तरह य ह संकलन भी संपादक की अपनी रुचि और विवेक का फल है।' बेमन से लिखी हुई साढ़ े तीन पृष्ठों की इस सामान्य-सी भूमिका में डॉ. नामवर सिंह गहर े पानी में न जाकर अज्ञेय की कव िता की कुछ स्थूल और बाहरी विशे षताओं, उनके कुछ काव्य गुणों का उल्लेख करते हैं। मसलन यह कि " नाटकीयता अज्ञेय की कविता काउल् लेखनीय पहलू है। वह सटीक शब्दों के चयन मेंजितने सर्तक हैं उतन े ही कुशल हैं नये शब्दों को गढ ़ने में और ऐसे शब्दों की एक लंबी सूची बनायी जा सकती है जो उन्होंने हिंदी को दिये हैं।' या यह कि " वह अपनीकविता में भी कम-सुखन है ं। क्या मजाल कि उनकी कविता में भूल से भी कोई फालतू शब्द आ जा ये।' नामवर जी यह बताना भी नहीं भूलते कि "अज्ञेय मीठे व्यंग्य और विनोद का भी शौक रखते हैं।' लेकिन इस भूमिका में डॉ. नामवर सिंह की दो धारणाएं खास तौर से गौर करने लायक हैं। एक तो यह क ि "ध्यान से देखें तो अज्ञेय हि ंदी में प्रकृति के शीर्षस्थ चि त्रकार हैं। उनकी कविता की चित् रशाला में कोमल रूप-छवियों के स ाथ "अंधड़' के लिए भी यथोचित जग ह है', और दूसरी यह कि "अज्ञेय की सच्ची तस्वीर उनकी "नाच' शी र्षक कविता के उस नट की है जो द ो खंभों में बंधी हुई तनीरस्सी पर नाचता है।'
हिंदी में प्रकृति के शीर्षस्थ कवि का दर्जा अभी तक सुमित्रानं दन पंत को ही मिला हुआ है। वे प ेड़ों
, पत्तों, चिड़ियों, बादलों, हि मशिखरों, तारों-नक्षत्रों, सुबह की किरणों और चांद से भरी हुई रातों के आदिकवि हैं। "प्रकृति का भूधराकार शरीर' उन्हीं के पा स है और उसका "मौन निमंत्रण' भी । उनकी बहुत सी कविताओंमें नि सर्ग अपने मौन के माध्यम से नि मंत्रण देता रहता है। इसी कारण बदलते हुए काव्य यथार्थ के सं दर्भ में पंत की कविता जल्दी ही अप्रासांगिक भी करार दी गयी।लेकिन जब नामवर सिंह सरीखे विद्वान प्रकृति का यहमुकुट अज्ञेय के सर पर पहना ते हैं तो आश्चर्य होता है कि वे अपनी ही बहुचर्चित पुस्तक " छायावाद' को भूल रहे हैं और एक ऐसे कवि को शीर्षस्थ बता रहे है ं जो पंत की कविता से छूटी हुई प्रकृति के चित्र उकेरता है। प् रकृति के रौद्र-उद्दाम चित्रकल् प भी अज्ञेय के "अंधड़' की तु लना में पंत की कविता में अधिक दिखेंगे। अपनी एक कविता में वे बादल को पृथ्वी की तरह उड़ ते हुए चित्रित करते हैं। दरअसल , प्रकृति ही नहीं, अज्ञेय की स ंवेदना, शब्द-योजना और चित्रात् मकता पर सबसे अधिक प्रभाव पंत की कविता का ही है। फर्क श ायद यह है कि पंतप्रकृति को एक स्वायत्त, मनुष्य से कहीं बड़ी सत्ता की तरह व्याप्त देखते हैं और"द्रुमों की मृदु छाया' को छ ोड़कर किसी "बाले के बाल-जाल' म ें अपने "लोचन' नहीं उलझाना चा हतेजबकि अज्ञेय "नीड़ों में उमं गों सी चढ़ती डगर', "दर्द की रेखा जैसी नदी' और "मौ न नीड़ोंमें विहग-शिशु' को सिर् फ "आंख भर' देखते हैं।
सामाजिक संदर्भों पर लिखी हुई क विताओं को छोड़ देंतो अज्ञेय जब भी प्रकृति की ओर जाते हैं
, उनकी संवेदना में पंत हमेशा द स्तक देते रहते हैं: "सामने था आर्द्र तारा नील', "बुझ गया आलोक जग में/ धधकते है ं प्राण मेरे', "रात के सहमे चिहुंकते बाल-खग अ ब निडर हो चुप हो गये हैं', "यह पथ अगम अंधेरा हो/ अनुभव का कटु फल मेरा हो', "कब कैसे किस आलोक-स्फुरण में इ न्हें/ मिला दूं/दोनों हैं जो ब ंधु सखाचिर सहचर मेरे', "नीचे तरु-रेखा से मिलती हरिया लीपर बिखरे रेवड़ को दुलार से ट ेरती हुई सी गड़रिये की बांसुरी की तान' इसके कुछ उदाहरण हैं। यह शब्दावली कुल मिलाकर नव-छाया वादी है, उसकी संरचना भी "देवि- सहचरी-प्राण' जैसी पंक्ति लिखने वाले पंत की रचनाओं से मिलती ह ै और वह प्रयोगधर्मिता, जो "कलग ी बाजरे की' सरीखी कविताओं में आज भी पाठक को आकृष्ट करती है, फिर से छायावाद की शरण में चली जाती है। वह प्रकृति को मनुष्य के लिए किन्हीं नये अर्थों में अन्वेषित नहीं करती, जैसा हमें शमशेर और केदारनाथ अग्रवाल के अत्यंत मर्मस्पर्शी प्रकृति-का व्य में दिखता है। यही नहीं, शा यद हरिवंश राय बच्चनप्रकृति के पर्यवेक्षण में अज्ञेय से अधिक आधुनिक कहे जायेंगे।
अज्ञेय को आधुनिक कविता से एक श िकायत यह रहीकि वह बोलती बहुत ह ै, जबकि "कविता को बोलना नहीं चाहिए।' सच यह है कि हिंदी कवि ता में मौन की उपस्थिति ज्यादा नहीं है और निराला, प्रसाद, महा देवी के छायावाद से शमशेर-नागा र्जुन-मुक्तिबोध की त्रयी और फि र बाद के अधिकतर कवियों की रचना एं अपने देशकाल को मौन के भीतर रूपायित करने की बजाय उसमें हमे शा एक मुखर हस्तक्षेप करती हैं इसलिए इनमें से कोई कवि अज्ञेय का निकटवर्ती नहीं लगता। हिंदी आलोचना इस पर एकमत है कि अज्ञेय की "असाध्य वीणा' उनके मौन की सर्वोत्कृष्ट अभिव्यक्ति है और उनके काव्य-चिंतन का सार भी है। डॉ. नामवर सिंह भी इस संकलन मे ं कहते हैं कि "कवि की दृष्टि म ें मौन ही श्रेष्ठ अभिव्यक्ति ह ो सकता है।' मूलतः एक चीनी लो ककथा पर आधारित यह कविता अपने प ूरे शिल्प-लाघव के साथ उस वीणा से संगीत के अवतरण को संभव करती है जिसे कोई नहीं बजा सका था औ रयह तभी संभव होता है जब स्वयं महामौन एक साधक के रूप में उपस् थित होकर वीणा को गोद में लेता है और वीणा स्वयं इस तरह गा उठत ी है कि उसका स्वर सबके भीतर गूंजने लगे। किसी श्रोता को उसके स्वर में "तिजोरी में स ोने की खनक' सुनाई देती है, कि सी को "अन्न की सोंधी खुशबू', क िसी को "मंदिर की ताल-युक्त घं टा ध्वनि' और किसी को "लोहे पर सधे हथौड़े कीचोटें।' यानी हर व ्यक्ति उसमें अपना प्रिय राग सु न लेता है। ज़ाहिर है कि यह यथा स्थिति,आत्म को पहचानने, आत्म-स िद्धि का राग है, उसमें कोई परि वर्तन उपस्थित करने का नहीं। यह वीणा जिस पेड़ की लकड़ी से नि र्मित हुई है, जिस प्रकृति,बादल , वर्षा, कुहरे, जीव-जंतुओं, गड ़रियों की बांसुरी और पर्वतीय ग ांव के उत्सवों ने उस पेड़ को " अभिमंत्रित' किया है, उस सबका अ वतरण और अभ्यर्थना करती हुई यह कविता एक मिथकीयप्रभामंडल की सृ ष्टि करती है, लेकिन अंततः इतने बड़ेप्रयत्न का विसर्जन सिर्फ एक महामौन में होता है और उसके साथ कवि की "वाणी भी मौन' हो जा ती है। विडंबना यह है कि यह वह मौन नहीं है जिसमें हिंदी समाज- बल्कि हिंदुस्तानी समाज- और उसक ा मन जीता है, बल्कि यह एक अवधा रणात्मक, अर्ध-दार्शनिक-सा मौन है जो अपनी कोई अनुगूंज नहीं छो ड़ता, अपना अध्यात्म प्रकट नहीं करता और एक निरावेग-निरात्म शू न्य में तिरोहित हो जाता है।
अज्ञेय की एक और कविता
"नाच' पर इन दिनों खास तौर से ग ौर किया जा रहा हैऔर उसे रचनाका र के अंतर्जगत के साक्ष्य के तौ र पर पढ़ा जा रहा है। डॉ. नामवर सिंह ने एकाधिक जगह उसकी चर्चा की है और मार्क्सवादी युवा आलो चक आशुतोष कुमार ने उस पर एक कु तूहल-भरी टिप्पणीभी लिखी है। बे शक, "नाच' अज्ञेय की जानी-पहचानीतत् सम शब्दावली से मुक्त, एक चुस्त शिल्प में ढली हुई कविता है जि समें रस्सी पर चलकर दर्शकों को रोमांचित करने वाले नट की यह वि डंबना दर्ज हुई है कि लोगउसकी र स्सी, खंभों, रोशनी और तनाव को नहीं, बल्कि सिर्फ उसके नाच को देखते हैं अर्थात अंतर्क्रिया क ी पीड़ाको नहीं,उसकी परिणति से ही सरोकार रखते हैं। इस कविता क ी अंर्तवस्तु निश्चय ही मार्मिक है और नटों के करुण कठोर जीवन से जरा भी परिचित लोग जानते हैं कि उनके अबोध बच्चे तक रोजी-रो टी के लिए किस तरह इस कला में म ाहिर बना दिये जाते हैं। पूरे द ेश में फैले हुए नटों की यह परं परा गरीब तबकों से लेकरसर्कस के कलाकारों तक मौजूद हैऔर सामंती दौर मेंउत्तराखंड जैसी जगहों म ें राजा के आदेश पर नटों को ढो लक बजाते हुए रस्सियों पर चलना और उनसे नीचे उतरना पड़ता था और इस खेल में कई बार उन्हें प्रा ण गंवाने पड़ते थे। लेकिन अज्ञे य का यह नट अपनीसामाजिक और वर् गीय चेतना से विच्छिन्न, एक हदत क नट का एकांतिक और आद्य-रूप है : जीता-जागतानट नहीं, बल्कि उसक ा एक प्रतीक, जो देशकाल-विहीन अ पने निस्संग अकेलेपन में एक रस् सी पर चलता है और जिसे देखकर एक तकलीफदेह कला पर गुजारा करने वालों की याद नहीं आती।
"
नाच' अगर पाठक को विचलित नहीं क रती और सिर्फकुतूहल पैदा करके र ह जाती है तो इसकी वजह यह है कि उसमें उस वस्तुगत सह-संबंध(ऑबज ेक्टिवकोरिलेटिव) का अभाव है जि से तमामआधुनिकतावादियों के आदर् श टीएस एलियट कविता के लिए लगभग अनिवार्य मानते थे और जिससे कथ ्य के अंतर्संबंधों की विश्वसनी य पहचान संभव होती है। कविता यह बताने से चूक जाती है कि नट आख िर क्यों गांठ को खोलकर रस्सी क े तनाव में ढील देना चाहता है ( वैसे भी यह तथ्य का निषेध है क् योंकि कोई नट ऐसानहीं चाहता) और दर्शक क्यों रस्सी, गांठ, तनाव , रोशनी और खंभे की अनदेखी करते हैं। य थार्थ में नटों के कतरब देखने व ाले दर्शक ऐसा नहीं करते। "वस् तुगत सह-संबंध' के अभाव में इस कविता का नट बेशक गिरता नहीं है लेकिन कविता जरूर गिर पड़ती है। इस सह-संबंध के कई उदाहरण खोजे जा सकते हैं। मसलन, धूमिल जब " मोचीराम' में जब यह कहते हैं कि "सच कहूंबाबूजी/मेरे लिए हर आद मी एक जोड़ी जूता है/जो मेरेसा मने मरम्मत के लिए खड़ा है' या रघुवीर सहाय "रामदास' कविता में बताते हैं कि "रामदास उस दिन उ दास था/अंत समय आ गया पास था/उस े बता यह दिया गया था/उस दिन उस की हत्या होगी' तो हमें उनकी वि श्वसनीयता यानी वस्तुपरक सह-सं बंध के लिए कविता से बाहर नहीं जाना पड़ता।
इस संचयन में अज्ञेेय सौ वर्ष ब ाद एक ऐसे कवि के रूप में उभरते हैं जिनका भूगोल ऊं चाइयों
-गहराइयों से नहीं, बल्कि समतल- सपाट रेखाओं से निर्मित हुआ है। इसमें अज्ञेय की कुछ चर्चित कव िताएं भी छूट गयी हैं। मसलन, "घृणा का गान', "पराजय है याद', "हरी घास पर क्षण भर', "कांगड़े की छोरियां', "जितना तुम्हारा सच है', "सम्राज्ञी का नैवेद्य-दान', "बांगर और खादर', "भार' और"औपन्यासिक' जैसी कविता एं इस लिहाज से उल्लेखनीय अनु पस्थिति हैं। भारत विभाजन के सम य हुए दंगों पर लिखी गयी "शरणा र्थी' श्रृंखला की कविताएं भी य हां नहीं हैं जिन पर जाने-माने मार्क्सवादी आलोचक डॉ. मेनेजर प ांडे और कवि राजेश जोशी ने पि छले दिनों काफी सकारात्मकटिप् पणियां करते हुए अज्ञेय के सामा जिक सरोकारों को याद करने की को शिश की है। लेकिन ये सब कविताएं अगर इस संचयन में शामिल होतीं त ब भी इसमें संदेह है कि अज्ञेय अपनी समतल कविता से और हिंदी के अकादमिक सरोकारों से ऊपर उठ पा ते। अक्सर लगता है कि कई वर्ष प हले शमशेर बहादुर सिंह ने अज्ञे य के बारे में अपनी जो संक्षिप् त राय दी थी उसमें शायद अज्ञेय का समग्र आकलन था। शमशेर सराहना करने के मामले में अत्यंत उदार थे और उन्होंने शायद ही कभी कि सी कवि की कठोर आलोचना की होगी। लेकिन नेमिचंद्र जैन और मलयज स े अपनी लंबी बातचीत में उन्हों ने अज्ञेय के बारे में दो टूक ढ ंग से एक महत्वपूर्णबात कही थी: "अज्ञेय एक चतुर शिल्पी हैं। इस सेअधिक कुछ नहीं। ही इज द फाइने स्ट क्राफ्ट्समैन, बट हिज लैंग् वेज इज नॉट अवर लैंग्वेज।' कहना न होगा कि अज्ञेय के बारे में अंतिम सत्य काफी पहले कहा जा चु का था।
3 comments:
sukriya dhiresh, agyeya pe gar dusare samkalin kaviyo ke rachna sansar ke saath baat kare to unki 'mahanta' aur acchhi tarah samne aa jati hai....
असद जैदी और डबराल जी के प्रतिमान पुरी तरह कविता के बाह्र के है. संदर्भों का स्पष्ट इस्तेमाल ना होने से उनकी बात को आधार नहीं मिल पाता.
ज़ैदी जी से वाक्य उधार लेकर ऐसा हिन्दी में ही संभव है.
मंगलेश जी ने तो कविता पर बात की है पर असद जैदी का लेख जैदी जी की पोलिटिक्स को ही दिखता है और इससे अज्ञेय का तो कुछ भी नहीं बनता-बिगड़ता पर उनकी मानसिकता सामने आती है.आखिर एक रचनाकार पर बात करते हुए उसके लिखे हुए को कही छोड़ कर क्यों बात की जाती है? अज्ञेय अगर एक साहित्यकार नहीं होते तो कितने लोग उनपर लिखते और कौन उनके बारे में पढने में दिलचस्पी रखता?अत:उनके ऊपर लिखते हुए उनके लेखन को दरकिनार न किया जाये.भले ही उस आधार पर कोई उन्हें एक सतही लेखक साबित करे पर निराधार बातें बनाना ठीक नहीं.
Post a Comment